
खड्डा (फते आलम अंसारी) कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा संविधान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश पांडेय ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके मूल्यों, आदर्शों एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महामंत्री हीरालाल कुशवाहा सहित गिरिजा शंकर पांडेय, अवधेश यादव, मोहन कुशवाहा, नित्यानंद पांडेय, अजय चौहान, सुनील चौधरी, अजय गुप्ता, संदीप यादव, मनीष कुशवाहा, पुण्डरीक मिश्रा, रामेश्वर पाल एवं रियाज सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नत्थू शर्मा ने किया।