Sultanpur
..जब हाथ में मुंगरी लेकर सरपत पीटने लगीं सांसद मेनका गांधी

अपनत्व और ममत्व का अद्भुद दृश्य की दिखी झलक
सांसद जी का दिखा देहाती महिला का रूप
सुल्तानपुर(विनोद पाठक)। सांसद हो तो ऐसा ही। अपनत्व और ममत्व का अद्भुद दृश्य की झलक। साथ मे उत्साह वर्धन भी।वह भी खड़ी दोपहरिया में। जब सब पसीना पसीना थे। हुआ यूं कि सांसद जी का काफिला गुजर रहा था। सांसद मेनका गांधी की नजर सरपत पीट रही महिला पर पड़ी। काफिला रुका सांसद जी का। फिर क्या देहाती महिला का रूप भी सांसद जी का दिखा। सब के सब दंग रह गए। मेनका गांधी महिला के सामने उसी स्टाइल में बैठ गई,पलथी मारके। हाथ मे मुंगरी उठाई। सामने बैठी महिला मान मनौव्वल करने लगी। अरे रहय दिए, चोट लग जाई माता जी। पर, माता सांसद जी नही मानी। हाथ मे मुंगरी उठाई और सरपत को पीटने लगी। यह दृश्य देख तालियों की गड़गड़ाहट से सांसद जी का स्वागत किया गया।
दौरे के दूसरे दिन बहाउद्दीनपुर गांव में जनसभा करके लौट रहीं सांसद मेनका गांधी का काफिला रुक गया।श्रीमती गांधी पेड़ की छाव में गीता देवी निषाद को मूंज तैयार करते देखा तो वह उनके करीब पहुँची और मुंगरी लेकर सरपत को लगीं पीटने।सांसद मेनका गांधी ने कहा कि यह सरपत ढंग से न पकड़े तो हाथों से खून निकाल देता है, लेकिन एक माँ अपने हाथ से उसे मुलायम बना कर दो पैसे की आमदनी कर घर का खर्चा चलती है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे वह इस व्यसाय को सही प्लेटफार्म तक पहुचाएंगी। एक देहाती मुहाबरा है कि “जाके पैर न फाट बेवाई,वह का जानै पीर पराई”, के जुमले को भी नकार दिया। सांसद जी ने। सांसद जी ने यह साबित किया कि वह सब परिस्थितियों से गुजरी है, उन्हें हर बारीकियों का पता भी है। यही वजह है कि लंबे समय से राजनीति में शिखर पर हैं । विकास के प्रति सजग सेवा समर्पण भाव कूट-कूट के सांसद जी के अंदर भरा है और सुलतानपुर की जनता सांसद की इसी कार्यशैली की कायल हो गई है।
राम नवमी पर राम राज्य का दिया सन्देश
सांसद मेनका गांधी ने कहा कि राम राज्य में सभी का ख्याल रखा जाता था । इसी मंशा से जनपद में चार फायर ब्रिगेड, विरसिंगपुर में इसी माह एक अस्पताल, नवोदय स्कूल,मेडिकल कालेज, पालीटेक्निक, रजिस्ट्री ऑफिस जयसिंहपुर में,लंभुआ में अस्पताल आदि जैसी सुविधाएं और सौगात सुल्तानपुर वासियो को मिलने जा रही है।
सुल्तानपुर से लखनऊ ट्रेन की सुविधा
सांसद मेनका गांधी ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप पर दो जिम्मेवारी होती है ।एक तो घर बनाने की दूसरी घर के सदस्यों का ख्याल रखने का।ऐसे ही मुझे एक माँ की तरह आपके बीच आकर कर रहीं हूँ।आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर से लखनऊ आदि महानगरों के लिए ट्रेनों की सुविधा दी गयी, आगे और भी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
दबंग जोत रहे हमारी जमीन:पीड़िता
ग्रामीणों के बीच पहुंची सांसद मेनका गांधी को एक महिला ने बताया कि उसकी जमीन दबंगों द्वारा जोती बोई जा रही है।जिस पर नाराज सांसद मेनका गांधी ने उक्त दरखास्त को वहां खड़े गोसाईगंज एसओ संदीप राय को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए ।कहा कि जनपद में दबंगई करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ।
Ambala
मेघनाथ पराक्रम, लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण वध का मंचन हुआ

करनैलगंज गोण्डा(ब्यूरो)। नगर की प्रसिद्ध रामलीला मंचन में रविवार को मेघनाथ पराक्रम, लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण वध की लीला का सजीव मंचन किया गया। लगातार रामलीला का मंचन देखने के लिए भीड़ बढ़ रही है। रविवार की लीला में मेघनाथ मायावी रथ पर आरूढ़ होकर अपने दल बल के साथ रामादल पर आक्रमण कर देता है। हनुमान, सुग्रीव, जामवंत व श्रीराम से युद्ध के बाद लक्ष्मण व मेघनाथ में घनघोर युद्ध होने लगता है। लक्ष्मण के बाणों से तिलमिला उठता है। अंत में उसने ब्रह्मा द्वारा प्राप्त शक्ति बाण का संधान किया। जिसके प्रहार से लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते है। फिर उनके राक्षसी सेना लक्ष्मण जी के शरीर को उठाने का प्रयास करती है इतने में हनुमान जी पहुंच जाते है और सारे राक्षसों को मार के भगा देते है और लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में श्रीराम के पास ले आते है। श्रीराम विलाप करने लगते है तभी विभीषण के परामर्श से हनुमान लंका जाते है और सुषेन वैध को उठाकर ले आते है। वैध के बताए अनुसार हनुमान जी द्रोरदागिरी पर्वत को प्रस्थान करते है तथा संजीवनी बूटी न खोज पाने के कारण पूरे पर्वत को उठाकर आकाश मार्ग से चल देते है। अवध क्षेत्र से गुजरते हुए भरत जी देखते है और बाण चला देते है, जिसके कारण हनुमान जी पर्वत सहित भूमि पर आ जाते है। भरत जी और हनुमान जी में वार्ता होती है तथा यह बताते है की यदि रात बीत गई तो संजीवनी का प्रभाव नही रह जायेगा और लक्ष्मण जी के प्राण बचाना मुश्किल हो जायेगा। अविलंब भरत से विदा होने के बाद हनुमान जी रमाद्ल में आ जाते है सुषेण वैध संजीवनी बूटी द्वारा औषधि तैयार करके लक्ष्मण को पिलाते है औषधि के प्रभाव लक्ष्मण जी चैतन्य अवस्था में आ जाते है सारे रामादल में प्रसन्नता को लहर छा जाती है। उधर रावण यह समाचार पाकर कुंभकरण को जगाने जाता है काफी प्रयास के बाद उसके उठने पर उसे मांस मंदिरा का सेवन कराया जाता है। फिर रावण सारी बाते बताता है कुंभकरण रावण को समझता है कि सीता जगदम्बा है उनका हरण करके तुमने अच्छा नही किया मां सीता कालरात्रि स्वरूपा है। इसलिए बैर व संघर्ष न करो सीता को वापस कर दो, तब रावण कुंभकरण पर क्रोधित होता है। भाई को उलहाना देता है अंत में कुंभकरण युद्ध के लिए प्रस्थान करता है। श्री राम में घनघोर युद्ध होता है राम के बाणों से उसका मस्तक कट जाता है वह वीरगति को प्राप्त होता है लंका में शोक व्याप्त हो जाता है। जिसमें रावण का अभिनय अभिषेक जायसवाल, मेघनाथ का अभिनय अनुज जायसवाल, कुम्भकरण का अभिनय विकास जायसवाल ने किया। लीला के लेखक व निर्देशक श्री भगवान साह तथा संचालक पंडित राम चरित्र मिश्र महाराज ने किया। मैदान में कन्हैया लाल वर्मा, नीरज जायसवाल, विमलेंद्र जायसवाल, कमलेश सोनी , आजाद कसेरा, अंसु, अंकित जायसवाल, अनूप गोस्वामी रहे।
Sultanpur
भाजपा नेता भोला सिंह के लिए किसी “शगुन” से कम नही सुलतानपुर

अस्सी के दशक में ही सुलतानपुर को चुना कार्य और अपना कर्म क्षेत्र
जिले में कमाया नाम और “शोहरत”
राजनीति के “गलियारों” में चर्चित नाम
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। जिले के चर्चित व्यक्तियों में शुमार सरल,मृदुल भाषी स्वभाव के धनी भोला सिंह को सुल्तानपुर ने सब कुछ दिया। जमीन से क्षितिज की ऊंचाइयों तक पहुंचाया तो कार्य और कर्म क्षेत्र दोनों को यही स्थान चुना। जिले में “शोहरत” कमाई, साधन संपन्न हुए तो राजनीति “गलियारों” में भी सुर्खियों में रहे। अभी हाल में राष्ट्रप्रेम और पीएम मोदी-योगी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में चले गए। केंद्रीय नेतृत्व के सामने भाजपा में आस्था जताई तो राष्ट्रीय महामंत्री ने विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक बधाई देने के लिए आवास पर पहुंच रहे हैं। बधाई का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
गौरतलब हो कि नागेंद्र प्रताप सिंह (भोला सिंह) मूलता रायबरेली के जायस रेलवे स्टेशन के निकट के मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में अमेठी जिले के बहादुरपुर विकासखंड में स्थित है। भोला सिंह का ननिहाल और ससुराल जनपद सुलतानपुर में ही है। भोला सिंह का ननिहाल सरैया बनकेपुर तो ससुराल जिले की चर्चित ग्राम सभा उतरी में है। भोला सिंह की प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल में हुई। उच्च शिक्षा भी जिले से ही ग्रहण की। 1984-85 में भोला सिंह ने अपना कार्य और कर्म क्षेत्र दोनों ही सुलतानपुर को ही चुना तो व्यवसाय में भी आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचे। व्यवसाई के रूप में जिले में खूब ख्याति अर्जित की। तो राजनीति के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाए। नाम तो नागेंद्र प्रताप सिंह है लेकिन उपनाम (भोला सिंह) के नाम से सुल्तानपुर और अमेठी दोनों जिले में खूब चर्चित हुए। व्यवसाय के साथ-साथ 1991 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। काफी अर्से तक कांग्रेस पार्टी की बहुत ही ईमानदारी और मजबूती के साथ राजनीति की। इसी दौरान जीवन में उतार-चढ़ाव को भी देखा है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, साहस को टूटने नहीं दिया। अपनी मेहनत और दिमाग का लोहा मनवाते हुए फिर से व्यवसाय में उसी मुकाम को हासिल किया,जिसके लिए चर्चित थे। जब कर्म क्षेत्र और कार्यक्षेत्र दोनों ने भोला सिंह का साथ दिया तो भोला सिंह यही के मतलब सुलतानपुर के होकर रह गए। अर्थात सुलतानपुर में ही अपना “बसेरा” बनाया। उतरी और नगर क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर आवास बनवाया। अब यहीं से भोला सिंह नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। भाजपा में अभी हाल ही में 12 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व के सामने शामिल हुए। लेकिन इनका लगाव कई अरसे से भाजपा में ही चल रहा है। बात बात में भोला सिंह बयां करते हैं कि मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आस्था जताई है। भाजपा का राष्ट्रप्रेम जग जाहिर है। भाजपा ही देश को एक अच्छे मुकाम पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। हर क्षेत्र में देश मजबूत हुआ है। इन्हीं सब की वजह से भाजपा के प्रति लगाव बढ़ा तो भाजपा के हो गए। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जब भोला सिंह अपने कर्म और कार्य क्षेत्र के जनपद सुलतानपुर पहुंचे हैं तब से बधाई देने वालों का सिलसिला बा दस्तूर जारी है।
जिले के चर्चित व्यसायी नागेंद्र प्रताप सिंह (भोला) भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जिला और प्रदेश को नही चुना। सीधे नेतृत्व के करीब रहने वाले भोला सिंह 12 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूभाई जेबलिया तथा मनोज कुमार यादव के समक्ष पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाजपा का गमक्षा पहनाकर पार्टी में आने का स्वागत किया।
सुलतानपुर ने भाजपा नेता भोला सिंह को सब कुछ दिया, ननिहाल दिया, ससुराल दी, साथ ही सुलतानपुर ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक दी। कर्म और कार्यक्षेत्र भी दिया। नाम दिया और शोहरत भी दी। लेकिन अपना “मृदुल” स्वभाव कभी नहीं छोड़ा और न ही “नेचर” में कोई बदलाव आया। अक्सर देखने को मिलता है कि जब किसी व्यक्ति का समय बदलता है तो “नेचर” भी बदल जाता है, लेकिन जैसे पहले थे, वैसे आज भी मिलनसार हैं और जनता के बीच में पकड़ भी है। किसी शायर ने कहा है कि बरसात में तालाब भी हो जाते हैं कमज़र्फ, लेकिन समुद्र को कभी बहकना नहीं आता। कहने का मतलब की साधन संपन्न होते हुए कोई अहंकार और घमंड भोला सिंह के अंदर नहीं है। इसीलिए जिले में जनता के बीच चर्चा में रहते हैं।
Sultanpur
राजनीति के चारो धाम है भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह: देवेंद्र प्रताप सिंह

पंचायत प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी को जिताएं
भाजपा एमएलसी ने प्रेस कर पंचायत प्रतिनिधियों से की अपील
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी मीडिया से हुए रूबरू
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सदस्य के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार एवं निवर्तमान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह गांधीवादी राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ है। विधान परिषद के गौरव हैं। साथ ही राजनीत के चारो धाम भी। राजनैतिक शुचिता और पारदर्शिता के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को उनके जीवन से एक नई ऊर्जा, प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना धनबल बाहुबल के रास्ते पर चलना राजनीति में एक साहस का काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार शैलेंद्र प्रताप सिंह बहुत ही इमानदारी के साथ अपने राजनैतिक जीवन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किए हैं। सरलता और सादगी ही शैलेंद्र प्रताप सिंह की पहचान है और राजनैतिक पूंजी भी। इसी के बल पर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने राजनीति की शुरुआत की और आज भी उसी पर कायम है। पंचायत प्रतिनिधियों से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपील की है कि धनबल-बाहुबल को परास्त कर राजनैतिक शुचिता को स्थापित करने के लिए शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजई बनाएं।
शुक्रवार को गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नगर स्थित दीवानी चौराहा के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह विधान परिषद के गौरव हैं और गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर काम करने वाले नेता भी। ऐसा नेता राजनीति के क्षेत्र में मिलना नामुमकिन है। पंचायत प्रतिनिधियों की सेवा करने के लिए हमेशा मुख्यालय पर उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव का विकास तभी करा सकता है, जब पंचायत प्रतिनिधि और सरकार के बीच अच्छा समन्वय हो। सरकार के साथ जब समन्वय रहेगा तो गांव का विकास होगा, क्षेत्र का विकास होगा, विकास योजनाएं सरकार जब लांच करती हैं,ये योजनाएं गांव तक तभी पहुंचेंगी, जब सरकार का नुमाइंदा जीतकर जाएगा। इसलिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को अच्छा मौका मिला है कि भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि धनबल-बाहुबल को परास्त कर पंचायत प्रतिनिधि अपना प्रथम परिता का मत भाजपा प्रत्याशी को देने का काम करें। निश्चित तौर पर भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह चुनाव जीतने के बाद ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करने के साथ-साथ गांव के विकास को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य के लिए हो रहे चुनाव में सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी अरुण द्विवेदी रामचंद्र मिश्र,रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
-
Mahrajganj4 weeks ago
जिला अधिकारी ने शीत लहर के मद्देनजर एक से आठ तक सभी विद्यालय बन्द करने का दिया आदेश। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का जारी किया फ़रमान। सभी स्कूल में शनिवार तक छुट्टी।
-
Gonda2 weeks ago
गौवंश की तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़
-
Mahrajganj3 weeks ago
पनियरा ब्लाक के प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
-
Gonda3 weeks ago
पहाड़ापुर में बंजर भूमि की कब्जेदारी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
-
Mahrajganj4 weeks ago
सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कर्मचारियों को दिया जरूरी निर्देश
-
Gorakhpur4 weeks ago
धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर पर लगा मारपीट का आरोप
-
Uttar Pradesh4 weeks ago
‘बेसिक के मणि’ जो कभी बनना चाहते थे IAS, लेकिन आज गरीब बच्चों के सपनों को दिला रहे हैं पहचान
-
गोरखपुर3 weeks ago
एलकेजी से कक्षा 12 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद