
पिपराइच/गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों को प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करने तथा किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा, थानाध्यक्ष पिपराइच सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।