चौरीचौरा में बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, दर्जनों स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम तेज

विधायक सरवन निषाद के प्रयास से ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

ब्रह्मपुर/गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और ओवरलोडिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनता को राहत दिलाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य चौरीचौरा विधायक इंजी. सरवन निषाद के प्रयासों से बिजनेस प्लान योजनांतर्गत कराया जा रहा है।
चौरीचौरा क्षेत्र में कुंदन मार्केट के निकट 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। वहीं बाल बुजुर्ग और बाल खुर्द में 100-100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। मुंडेरा बाजार स्थित गंगा स्कूल के पास, विनोद चेयरमैन के घर के पास तथा मोती मंदिर के पास 250-250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रस्तावित/प्रगति पर है। इसके साथ ही कई स्थानों पर जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य भी कराया जा रहा है। चौरा के निकट एचडीएफसी बैंक के पास भी 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर तथा जर्जर तार-पोल बदलने का कार्य किया जा रहा है।
पालिपा उपकेंद्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर में 63 से 100 केवीए, लालपुर हरिजन बस्ती में 63 से 100 केवीए, नेकवार में 63 से 100 केवीए, पालिपा में तीन स्थानों पर 25 से 63 केवीए तथा सिंहपुर केवटान टोला में 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है।
सरदारनगर उपकेंद्र के अंतर्गत बसडिला, जयपुर नौका टोला, भाऊवापार बाजार और डुमरी खास पोखरा टोला में 25 से 63 केवीए तथा अयोध्या चक प्रधान टोला में 63 से 100 केवीए क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है।
मोतीराम अड्डा उपकेंद्र के अंतर्गत बिंद टोलिया रामलखना में 25 से 63 केवीए, रामनगर करहां में टाटा किसान केंद्र के निकट 63 से 100 केवीए, कुसमी कोठी सिमरिया टोला और जंगल रामगढ़ उर्फ चबरी टोला में 63 से 100 केवीए क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है।
गजाईकोल उपकेंद्र के अंतर्गत थुन्ही में 25 से 63 केवीए, शिकारगढ़ और लेवढ़ी में 63 से 100 केवीए क्षमता वृद्धि का कार्य जारी है। वहीं राजधानी उपकेंद्र के अंतर्गत राजी जगदीशपुर, खीराहवा चौराहा और बालू घाट में 10 से 25 केवीए क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।