छठ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में फीकी रही दीपावली

 

घाटों पर छठ की तैयारी शुरू

झंगहा/गोरखपुर। दीपावली का पर्व बीतते ही नदी और तालाबों के किनारे छठ की तैयारिया शुरू हो गई है l
क्षेत्र के गोर्रा नदी के गौरी घाट पर छठ ब्रतियो द्वारा छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई एवं बेदी बनाने की तैयारिया शुरू हो गई है l
लोगों से बात करने पर कि अभी तो दीपावली का पर्व समाप्त हुआ है छठ पूजा में तो समय है फिर आज से ही घाटों की सफाई और बेदी क्यों बना रहे हैं उन्होंने बताया की यहाँ काफी भीड़ होती है अगर पहले से ही जगह निश्चित करके बेदी नहीं बना लेंगे तो आगे जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा l इसलिए जगह न मिलने के कारण पहले ही बेदी बनाना पड़ता है l

↑