
जिला अध्यक्ष राम अशीष तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे फल और मिठाइयां
खजनी/गोरखपुर। दीपावली का पर्व जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राम अशीष तिवारी ने गरीब और असहाय परिवारों के बीच पहुंचकर मिठाइयां, फल और आवश्यक सहायता सामग्री वितरित की।
इस दौरान उन्होंने झोपड़ियों और तंबुओं में रहने वाले परिवारों के बच्चों एवं बड़ों को अपने हाथों से मिठाइयां और फल बांटे। त्योहार के अवसर पर सहायता पाकर गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
राम अशीष तिवारी की इस पहल की स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच त्योहार मनाना समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचायक है।