
झंगहा/गोरखपुर। विकासखंड ब्रह्मपुर के जीडीआर सेंट्रल एकेडमी चकदह बरगदवा बरही में शनिवार को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध आध्यात्मिक होता है । हर शिक्षक अपने शिष्य के उज्जवल भविष्य की कामना करता है । शिक्षक के लिए शिष्य की सफलता ही असली गुरुदक्षिणा होती है वो हमेशा चाहता है कि शिष्य अच्छे मुकाम हासिल करे । शिक्षक नागेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गुरु एक कुंभार की तरह होता है जो हमेशा शिष्य के जीवन को निखारने का कार्य करता है ।
उक्त अवसर पर राजकुमार गुप्ता , मनोज मौर्य, मनीष ,सभ्या राय ,किरन सिंह ,प्रीति त्रिपाठी ,गीता सिंह शबनम गुप्ता रीतू ,प्रतिमा, रागिनी शर्मा ,बबली ,रिया सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे ।