
अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब
ब्रह्मपुर/गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभी के प्रिय बड़े भाई एस.के. शर्मा जी की धर्मपत्नी के अंतिम संस्कार सोमवार को गोरखपुर के राजघाट के तट पर किया गया ।जहा सभी लोगो ने उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःख की घड़ी में बांसगांव के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, चौरी-चौरा विधायक सरवन निषाद, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक माधव पासवान, शिवमन्दिर पासवान, ब्रह्मपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।