
महराजगंज। जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्ति तक जनपद की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों तथा संबंधित थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस अवधि में बंदी के लिए कोई प्रतिपूर्ति देय नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।