
एक नवंबर को भोपा बाजार ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन, हेलीपैड से जनसभा स्थल तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ब्रह्मपुर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चौरी चौरा आगमन और भोपा बाजार ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।विधायक ने फुटहवा इनार स्थित भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी के गोदाम में प्रस्तावित हेलीपैड, जनसभा स्थल और शहीद स्मारक से गौनर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड और जनसभा स्थल की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही शहीद स्मारक-गौनर मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति परखते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की गई।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एक नवंबर को भोपा बाजार ओवरब्रिज का उद्घाटन कार्यक्रम चौरी चौरा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान एसडीएम रवि कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, चेयरमैन सनी जायसवाल, भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी,मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा, अमित जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।