
शिव मंदिर व नगर कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
परतावल/महराजगंज।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10 शिव नगर स्थित सिंचाई विभाग परिसर के प्राचीन शिव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा भावना का संगम देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण भक्तिमय नजर आया और कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस को जनसेवा की भावना से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया समेत विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ नन्दू दुबे, सभासद विनय कुमार सिंह, अजय प्रताप पटेल, ईश्वर राजभर, शिवेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, तेज प्रताप मोदनवाल, समाज सेवी रोशन राजभर, प्रधान प्रतिनिधि कमालुद्दीन खान, इन्द्रजीत तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दुर्गादत्त उर्फ दीपक पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, अभिनाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।