
गोरखपुर में दिवाली पर लगेंगे पटाखों के अस्थायी बाजार: सुरक्षा मानकों का रखा जाएगा विशेष ख्याल,6,7 और 8 नवम्बर को लगेगी दुकानें
गोरखपुर। दीपावली पावन पर्व को देखते हुए जनपद गोरखपुर में पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए प्रशासन और अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी के आदेशानुसार एवं सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में इस बार भी हर वर्ष की तरह सुरक्षा और अग्निशमन मानकों का कड़ाई से पालन कराते हुए पटाखा बाजार लगाए जाएंगे।अग्निशमन अधिकारी, जनपद-गोरखपुर द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेजी गई निरीक्षण आख्या में सुरक्षा दृष्टिकोण से शहर के 12 प्रमुख स्थलों को उपयुक्त पाया गया है।
पटाखा बिक्री हेतु चिन्हित सुरक्षित स्थल नक्शा के अनुसार निम्नलिखित 12 मैदानों/स्थलों को पटाखा दुकानें लगाने के लिए हरी झंडी दी गई है।जिसमे
कचहरी क्लब टाउनहाल का मैदान
डी० वी० इण्टर कालेज का मैदान
राजकीय पालीटेक्निक, असुरन का मैदान
नीना थापा इण्टर कालेज,खोराबार का मैदान राजकीय पुल्ड आवास का मैदान,बरगदवा
जनता इण्टर कालेज का मैदान,चरगाँवा
लक्ष्मी शंकर खरे पार्क, सूरजकुण्ड,दयानन्द इण्टर कालेज का मैदान,
चम्पा देवी पार्क,
राजकीय जुबली इण्टर कालेज का मैदान
सेण्ट एंड्र्यूज इण्टर कॉलेज,शास्त्री चौक का मैदान,प्रिंसेस लॉन, पादरी बाजार का मैदान,प्रस्तावित महंत दिग्विजय नाथ पार्क एवं डी०ए०वी० डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहले दुकानें नहीं लगी थीं,अतः सुरक्षा और परंपरा को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त 12 स्थल ही उपयुक्त पाए गए हैं।फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान
जनपद में पटाखा बिक्री के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं।सभी दुकानें विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 2008 तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली 2023 में दिए गए दिशा-निर्देशों और जारी किए गए नजरी-नक्शे के अनुरूप ही लगाई जाएँगी।
अग्निशमन विभाग की अनुमति अनिवार्य: लाइसेंस जारी होने से पूर्व दुकानदारों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति एवं अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।इसके अलावा स्थानीय थाने से भी रिपोर्ट प्राप्त करना आवश्यक होगा।
सुरक्षा प्रशिक्षण: प्रत्येक दुकानदार को अग्निशमन विभाग द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।प्रशासन का संदेश: पर्व की खुशियों के साथ-साथ सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी दुकानदार तय नियमों का पालन करें और नागरिक केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थलों से ही पटाखों की खरीदारी करें।