Sultanpur

गड्ढों में तब्दील सड़क,जिम्मेदार बेखबर, मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग पर इसौली,पारा बाजार से बल्दीराय तक बदहाली

शिवम श्रीवास्तव
सुलतानपुर।मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क के निर्देशों के बावजूद बल्दीराय तहसील क्षेत्र में मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग की बदहाली दूर नहीं हो रही है। पारा बाजार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने से गनापुर, पटेला, बल्दीराय होते हुए इसौली तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

बारिश का पानी भरने से इनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में स्कूली छात्रों और दोपहिया वाहन सवारों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को बार-बार रास्ता बदलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है,लेकिन जिम्मेदारों की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है।अंगद सोनी, तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, बद्रीनाथ, अमरनाथ और सुल्तान खान समेत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!