Kushi Nagar

छितौनी इंटर कॉलेज में आज सजेगा कला का महाकुंभ

12 विधाओं में छात्र-छात्राएं दिखाएंगे हुनर, विधायक व सीडीओ रहेंगी मौजूद

छितौनी,कुशीनगर।समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला परियोजना कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय कला-उत्सव प्रतियोगिता-2026 का आयोजन आज, बुधवार 9 सितंबर को छितौनी इंटर कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा।
कला-उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कला, संस्कृति और सृजनात्मक क्षमता को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियों को लेकर उत्साहित हैं। आयोजन के संयोजक एवं छितौनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने लोगों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कार्यक्रम में ऊदल कुमार, जनपदीय नोडल, कुशीनगर, विष्णु प्रभाकर पाण्डेय, जिला समन्वयक (मा.शि.), कुशीनगर तथा श्रवण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहेंगे।
कला-उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!