Kushi Nagar
चौराखास थाने पर मनाया गया संविधान दिवस, पुलिसकर्मियों ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

चौराखास,कुशीनगर। चौराखास थाना परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थानाप्रभारी रविकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और उसके आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में थानाप्रभारी रविकांत सिंह के साथ सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार यादव तथा कांस्टेबल दिलीप कुमार वर्मा, रामविनय यादव, सतीश यादव, दिलीप कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल पुजा मौर्या सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस दौरान संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।



