Gorakhpur

जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

चौरी चौरा। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौली में आयोजित जन चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने आमजन की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पानी, आवास सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिएविधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। गांवों में पहुंचकर सीधे ग्रामीणों से संवाद करने का उद्देश्य यही है कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जन चौपाल में प्रधान संघ अध्यक्ष आद्या पासवान, जिला पंचायत सदस्य कोदई निषाद, राजदेव पासवान, आलोक पासवान, ओम प्रकाश निषाद प्रधान, ओमप्रकाश धर दुबे, श्रीरामसेवक निषाद, राहुल कनौजिया, मनदीप निषाद प्रधान, रमेश निषाद, शुभम जायसवाल, नवरत्न, राजू निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!