व्यापार मंडल खड्डा की वार्षिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

खड्डा/कुशीनगर। व्यापार मंडल खड्डा की वार्षिक बैठक शुक्रवार को रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि डालमिया, मुन्ना वर्मा, राजेश गुप्ता, राजेश जी तथा रामकृपाल कनौजिया को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने व्यापारियों को संगठन की मजबूती के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामावध मद्धेशिया, दुर्गेश्वर वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सूरज वर्मा, के.डी. राव, सूर्या मोदीवाल, मनीष गुप्ता, कमलेश जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित व्यापारियों ने संगठन के साथ एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

