GorakhpurUttar Pradesh

हाफिज मोहम्मद फैजान रजा ने एक ही बैठक में 9 घंटे 13 मिनट में सुनाया कुरान पाक




•15 वर्षीय छात्र की उपलब्धि पर मदरसे के नाजिम, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर दी बधाई


कुशीनगर (मसरूर रजवी)। मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन, बसडिला, जिला देवरिया के होनहार छात्र हाफिज मोहम्मद फैजान रजा पुत्र स्वर्गीय हबीबुल्लाह अंसारी, निवासी ग्रुलिया बाजार, जिला कुशीनगर ने महज 15 वर्ष की उम्र में एक ही बैठक में 9 घंटे 13 मिनट के भीतर अपने उस्ताद गुलाम मुर्तजा शम्सी को मौखिक रूप से पूरा कुरान पाक सुनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
हाफिज मोहम्मद फैजान रजा की इस उपलब्धि पर संस्थान के नाजिम डॉ. वारिस अली, प्रिंसिपल मौलाना आस मोहम्मद कादरी, हाफिज मौलाना रफीक अलीमी, मौलाना अली शेर निजामी, मौलाना शकरुल्लाह और मास्टर मुर्तजा अंसारी सहित अन्य शिक्षकों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर छात्र को फूल-माला पहनाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगे की सफलता के लिए दुआएं की गईं।
शिक्षकों एवं सदस्यों ने हाफिज मोहम्मद फैजान रजा की मेहनत, लगन और कुरान पाक के प्रति उनकी गहरी आस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी जज्बे के साथ दीनी शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!