Kushi NagarUttar Pradesh

रोशनी हत्याकांड: पोस्टमार्टम में खुलासा शरीर पर मिले चाकू के 29 घाव


कुशीनगर (सरताज आलम)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में रोशनी हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती के शरीर पर चाकू के 29 घाव मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रोशनी और सुजीत के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि रोशनी की शादी दूसरी जगह तय होने और बातचीत बंद होने से सुजीत नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
आरोप है कि झांगा बाजार निवासी सुरजीत बंगलूरू से बेलवा सुदामा पहुंचा और रोशनी के घर में घुस गया। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आरोप है कि इसी दौरान सुजीत ने रोशनी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
एएसपी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तार है और मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक शादी तय होने से उपजी नाराजगी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रोशनी की मौत से गांव में शोक का माहौल है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं। थाना कोतवाली हाटा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हाथ, पैर, गला एवं शरीर के विभिन्न जगहों पर धारदार हथियार से हमला हुआ है जिसके कारण मौत हुई है और उन्होंने यह भी बताया कि चाकू बरामद भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!