Kushi NagarUttar Pradesh

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर खोला मोर्चा



•कुशीनगर की हाटा सीट से आदित्य पाण्डेय को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने आगामी विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में उन्होंने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
घोषित प्रत्याशियों में 317-सिसवां से दीपक द्विवेदी, 264-बारा से मनीष कनौजिया, 258-हंडिया से अतुल सिंह, 314-सलेमपुर से कमलेश कुमार धनगर, 337-देवरिया से ओम जी धनगर, 196-छिबरामऊ से धर्मेंद्र दुबे, 351-लालगंज से सौरव नवीन, 334-हाटा से आदित्य पाण्डेय और 249-पट्टी से प्रवीण मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।
इनमें कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा सीट से आदित्य पाण्डेय को उम्मीदवार घोषित किए जाने से क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में भी हलचल बढ़ने की संभावना है। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। हालांकि, प्रत्याशियों के सामाजिक वर्गों से संबंधित जारी विवरण में स्पष्टता की आवश्यकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी जुगुल किशोर तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, चुनावी रणनीतिकार पंकज त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता राम तिवारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रागिनी अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आरके सिंह, प्रदीप सिंह, विकास राणा, प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सचिव वंश बहादुर सिंह, सोमेन्द्र सिंह उर्फ लकी, पूर्वांचल प्रभारी धीरज पाण्डेय, कुशीनगर जिलाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, वरिष्ठ किसान नेता वेद प्रकाश शुक्ला, अमृता झा एवं आलोक शुक्ला सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!