Kushi NagarUttar Pradesh

पोखरे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम



सेवरही/कुशीनगर(इमरान अंसारी)। सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही संतपट्टी गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में पोखरे में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की उम्र 11 और 9 वर्ष बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!