DeoriaUttar Pradesh

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नकड़ीहा बना चैंपियन

•खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

देवरिया(जगदीश सिंह)।
भलुअनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नकड़ीहा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ उनमें अनुशासन, समरसता और एकता की भावना विकसित होती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार के निर्देशन में बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, योगासन और पीटी में खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड और कबड्डी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में दुर्गा कुमारी ने 200 और 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता, जबकि 50 मीटर दौड़ में प्रियंका कुमारी और अर्पिता प्रजापति ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
इसके अलावा वीर गाथा 6.0 की चित्रकला प्रतियोगिता में सलोनी गुप्ता, अमृता, दुर्गा, प्रियंका, सावित्री, सलोनी, लाजो और परी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक मनीष कुमार सहित शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!