LOCAL NEWSMaharajganjUttar Pradesh

पीएसएम पीजी कॉलेज में बीएड संकाय द्वारा फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन

•शिक्षक समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं- पूर्व विधायक




आनन्दनगर /महराजगंज। पीएसएम पीजी कॉलेज, आनन्दनगर में गुरुवार को बीएड संकाय की ओर से फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं। उनके कंधों पर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण का सशक्त साधन है। भावी शिक्षकों को अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान मेधावी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कुमारी सौम्या मौर्य और कुमारी अर्चिता मिश्रा को गोल्ड मेडल दिया, जबकि कुमारी नीतू यादव के नेट (NET) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों और भावी शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!