Sultanpur

मनीषा पांडेय का अलीगंज से लोहरामऊ तक जोरदार स्वागत

अलीगंज से लोहरामऊ तक मनीषा पांडेय का जोरदार स्वागत

 

शिवम श्रीवास्तव
सुल्तानपुर।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का नवीन दायित्व ग्रहण करने के बाद मनीषा पांडेय लोहरामऊ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं। इस दौरान इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज बाजार,अमहट और लोहरामऊ में शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।अलीगंज बाजार से अमहट और लोहरामऊ तक जगह-जगह मिले स्वागत से मनीषा पांडेय अभिभूत नजर आईं।

उन्होंने कहा कि अपने लोगों के बीच मिला स्नेह,अपनापन और विश्वास उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का यह प्रेम उन्हें संगठन और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है।मनीषा पांडेय ने स्वागत के लिए सभी शुभचिंतकों,कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी शक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण उनका संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!