Deoria

झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन की मौत, एक गंभीर

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो

भटनी(देवरिया) युगेश तिवारी। थाना क्षेत्र के ग्राम नोनापार में आज रात्रि लगभग डेढ़ बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घायलों को तत्काल सीएचसी भटनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेन्द्र पुत्र लालचंद्र (32), बालकिशन पुत्र अदालत और 3 वर्षीय मासूम शनि पुत्री जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक जितेन्द्र की पत्नी लीला की हालत गंभीर होने के कारण उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर० शंकर सहित अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि –
_”आज रात्रि में लगभग डेढ़ बजे के आसपास ग्राम नोनापार, थाना क्षेत्र भटनी में एक झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व अग्निशमन टीम द्वारा पहुंचकर आग पर काबू पाया गया तथा घायलों को सीएचसी भटनी ले जाया गया, जहाँ पर तीन को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा एक महिला को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!