Gorakhpur
विजयदशमी पर चौकी बसंतपुर और पुलिस बूथ घंटाघर का उद्घाटन

गोरखपुर। विजयदशमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को जनपद गोरखपुर के थाना राजघाट क्षेत्र में पुलिस चौकी बसंतपुर और पुलिस बूथ घंटाघर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजघाट सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। नई पुलिस चौकी और बूथ की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पुलिस चौकी और बूथ के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को पुलिस से संपर्क करने में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।



