Gorakhpur

ग्राम सभा धस्की में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, देर रात तक चले धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

कौड़ीराम/गोरखपुर। ग्राम सभा धस्की में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन सोहन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा स्थलों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मारकंडे राय, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रतन राय, जीडी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर गौरव राय, ओम प्रकाश सिंह, सुनील प्रकाश सिंह, विनय प्रकाश सिंह, समाजसेवी संजय वर्मा, विकास मंच अध्यक्ष अजय पांडेय, शिक्षक नेता वीरेंद्र दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजक सोहन सिंह ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लोगों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!