National

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत की खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण लोग कुचल गए। पंडाल का ढांचा टूटने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पंडाल में प्रतिमा दर्शन बंद कर दिए गए और रोशनी बुझा दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर प्राथमिकता दी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अस्पताल पहुंचने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है।

पूजा आयोजक विकास दास ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है। भीड़ के दबाव से लोग कुचले गए या पंडाल से जुड़ी किसी अन्य वजह से हादसा हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!