MaharajganjUttar Pradesh

बलराम दुबे बने भाजपा जिला कार्यालय मंत्री

•बधाइयों एवं शुभकामनाओं लगा तांता


महराजगंज।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा एडवोकेट बलराम दुबे को जिला कार्यालय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बलराम दुबे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है।
उनके मनोनयन पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे , नरेंद्र मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया , फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय के अध्यक्षगण, ब्लॉक प्रमुखगण, जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बलराम दुबे के आवास से लेकर कार्यालय तक शुभचिंतकों एवं समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके वर्षों के संगठनात्मक संघर्ष, सक्रियता और समर्पण का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!