Kushi NagarUttar Pradesh

रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव




हनुमानगंज/कुशीनगर(राहुल गुप्ता)।हनुमानगंज
थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के समीप गुरुवार सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेलवे लाइन के किनारे करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने सुबह रेलवे लाइन के किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव ठंडा पड़ चुका था। इससे घटना देर रात की होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
हनुमानगंज थाने के एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!