Gorakhpur

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, मिट्टी के दीयों की रही मांग

खजनी/गोरखपुर। प्रकाश पर्व दीपावली खजनी तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल सहित आसपास के गांवों और बाजारों मेंj लोगों ने घरों, मंदिरों और दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों व मिट्टी के दीयों से सजाया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह रहा, वहीं महिलाओं ने घरों में रंगोली सजाई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर एसडीएम खजनी कुनाल रस्तोगी, तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, विधायक प्रदीप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट महेश दुबे और क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
बाजारों में मिट्टी के दीयों, झालरों, मिठाइयों और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। सामान्य दीये दो से तीन रुपये और फैंसी दीये पांच से दस रुपये प्रति पीस तक बिके। इससे कुम्हारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद रही।
कुल मिलाकर खजनी क्षेत्र में दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!