Gorakhpur

समाज सेवी एस के शर्मा की धर्मपत्नी की असामयिक मौत क्षेत्र में शोक की लहर

झंगहा/गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एस के शर्मा की धर्मपत्नी फूलमाला शर्मा का सोमवार को सुबह निधन हो गया । उनके निधन की खबर मिलते ही चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा । करीब दो सप्ताह पहले बीमारी की हालत में लखनऊ वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहा उनका ईलाज चल रहा था l ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया l दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर के राजघाट पर किया गया । इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा l असमय मौत की सूचना पर पहुॅचे केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान, क्षेत्रीय विधायक चौरी चौरा सरवन निषाद , सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, चौरी चौरा चेयरमैन सन्नी जायसवाल, दीपू जायसवाल,पूर्व विधायक माधव पासवान सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिवारीजनों का ढाढ़स बधाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!