Gorakhpur

19 साल तक पुलिस सेवा में तैनात रहा अश्व ‘योद्धा’, निधन पर एसएसपी समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कुंभ मेला से लेकर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा तक निभाई अहम जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में शोक

गोरखपुर। पुलिस लाइन गोरखपुर में सोमवार को अश्व दल में तैनात 19 वर्षीय अश्व ‘योद्धा’ के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अश्व ‘योद्धा’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, घुड़सवार पुलिस दल के सदस्यों सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अश्व ‘योद्धा’ वर्ष 2013 में गोरखपुर पुलिस के अश्व दल में शामिल हुआ था। अपने सेवाकाल में उसने प्रयागराज कुंभ मेला, श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा तथा वीआईपी और वीवीआईपी ड्यूटी सहित कई महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। लंबे समय तक पुलिस विभाग का हिस्सा रहे ‘योद्धा’ के योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!