Gorakhpur

पिपराइच में खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी, चालक ने डायल 112 पर दी सूचना

पेट्रोल पंप के पास खड़ा था ट्रक, सुबह लौटने पर गायब मिलीं दोनों बैटरियां; पुलिस को दी तहरीर

पिपराइच/गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में चोरों ने खड़े ट्रक को निशाना बनाते हुए उसकी दोनों बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सोमवार सुबह चालक के ट्रक के पास पहुंचने पर हुई। बैटरियां गायब देख चालक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी अभिलेष कुमार का 18 चक्का ट्रक (UP56-BT-1715) पिपराइच क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। चालक बलजीत यादव के मुताबिक, रविवार 8 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे ट्रक खड़ा कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वापस लौटे तो ट्रक की दोनों बैटरियां गायब मिलीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।
घटना के बाद चालक ने डायल 112 पर सूचना दी। वहीं, ट्रक मालिक ने पिपराइच थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर चोरी की जानकारी देते हुए बैटरियों की बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना से क्षेत्र में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। अब पुलिस के सामने चोरी का खुलासा कर बैटरियां बरामद करने की चुनौती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!