Gorakhpur

आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन गोरखपुर में जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


बैठक में अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के कोई सूचना प्रसारित न करें। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।
बैठक में एसपी सिटी, एसपी नॉर्थ, एसपी साउथ, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक, एएसपी लाइन, सीओ कोतवाली, सीओ खजनी समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!