कोटही माता मंदिर के पास प्रदर्शनी कर्मचारियों में खूनी झड़प, एक की मौत

खजनी/गोरखपुर। थाना खजनी क्षेत्रान्तर्गत कोटही माता मंदिर के पास शनिवार की देर रात प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे प्रदर्शनी के कुछ कर्मचारी आपस में खाना-पीना करने के दौरान नशे की हालत में मारपीट करने लगे। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल उपचार के लिए सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खजनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मामले में �आरोपी शिवम कौशल को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खजनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी खजनी द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



