Gorakhpur

मझना नाले में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

 

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया 22 वर्षीय अनीश, सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ब्रह्मपुर/गोरखपुर। चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराबाद स्थित मझना नाले के रामघाट मंदिर के पास रविवार शाम नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खैराबाद निवासी अनीश निषाद (22) पुत्र छोटेलाल निषाद के रूप में हुई है।
बताया गया कि रविवार शाम करीब चार बजे अनीश निषाद रामघाट के पास मझना नाले में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले के गहरे पानी में चला गया। गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में अनीश को उपचार के लिए चौरी-चौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौरी-चौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से पूरे खैराबाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!