Gorakhpur
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल

सोनबरसा(अभिषेक कुमार पाठक)। एम्स थाना क्षेत्र के चौकी सोनबरसा अंतर्गत इसी थाना क्षेत्र निवासी रामुडिहा निवासी प्रदीप वर्मा (28) पुत्र खजांची वर्मा बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे सोनबरसा रोड क्रॉसिंग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी पिपराइच भिजवाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।



