Gorakhpur

आमी नदी में मर रहीं मछलियां, कैसे मनेगा छठ महापर्व?

नदी के पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल, छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता

कौड़ीराम/गोरखपुर। आमी नदी में मछलियों के मरने की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले नदी में मछलियों की मौत ने नदी के पानी की गुणवत्ता और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दूषित पानी की आशंका के बीच श्रद्धालु आमी नदी के घाटों पर छठ महापर्व कैसे मनाएंगे?

छठ महापर्व में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु नदी एवं जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में नदी में मछलियों का मरना श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छठ पर्व से पहले नदी के पानी की तत्काल जांच कराई जाए और मछलियों की मौत के कारणों का पता लगाया जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय रहते क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!