Gorakhpur

चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

तरकुलहा मोड़ स्थित आवास पर हुआ स्वागत, आगामी विधानसभा चुनाव और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर हुआ मंथन

ब्रह्मपुर/गोरखपुर। चौरी चौरा में शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद के तरकुलहा मोड़ स्थित आवास पर पहुंचे। यहां विधायक और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के विधायक आवास पर पहुंचने को क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन से जुड़े विषयों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया।विधायक ई. सरवन निषाद के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता रही। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं के बीच होने वाली ऐसी मुलाकातों को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जाता है। इस दौरान विधायक ने संगठन और अन्य क्षेत्र के तमाम मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, चेयरमैन सनी जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, तारकेश्वर जायसवाल,आलोक पटवा, अवधेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!