Gorakhpur

पोषण माह के अंतर्गत परियोजना चरगांवा में मनाया गया भव्य पोषण दीपोत्सव

गोरखपुर।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग परियोजना चरगांवा द्वारा पोषण दीपोत्सव रंगोली का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पोषण के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चरगांवा मोहित सक्सेना, समस्त मुख्य सेविकाएं उर्मिला मिश्रा,कृतिका सक्सेना, प्रियंका मिश्रा, पूजा मौर्या, चंद्रकांती शर्मा आंगनवाड़ी प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या एवं परियोजना की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पोषण माह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दीप प्रज्वलित कर पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर “सुपोषित परिवार–स्वस्थ समाज” का संदेश दिया और पोषण को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पोषण दीपोत्सव के माध्यम से लोगों को स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन, स्वच्छता तथा बच्चों के उचित पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!