Maharajganj

मिशन शक्ति की पहल: आस्था चौधरी ने एक दिन संभाली जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी

प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा, छात्राओं के सशक्तीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिए सुझाव

महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से एस.एस. इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही की छात्रा आस्था चौधरी को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, महराजगंज की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस दौरान आस्था चौधरी ने विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों की समस्याओं, अनुशासन और बेहतर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए, जिसमें वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। साथ ही छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
मिशन शक्ति के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना और उनमें नेतृत्व करने का आत्मविश्वास बढ़ाना है। विद्यालय परिवार ने इस प्रयास को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर उन्हें भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!