GorakhpurLOCAL NEWSUttar Pradesh

संजय निषाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती



ब्रह्मपुर/गोरखपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा दिल्ली के कार्यक्रम में दिए गए बयान को चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद ने कहा कि (संजय निषाद ) आपने मेरे लिए जो आशीर्वचन कहे, उन्हें मैं शब्दों में बयाँ नहीं कर सकता हूँ। किंतु मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि मैं आपका ही बेटा हूँ और मैंने आपसे ही सीखा है कि किस प्रकार चक्रव्यूह को तोड़ना है। मैं और चौरी-चौरा की मेरी जनता आपको कभी निराश होने का अवसर नहीं देंगे।

सरवन निषाद ने कहा कि मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मैंने सुना है कि आपने समाजवादी पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। मेरा आपसे आग्रह है कि आप उन्हें चौरी-चौरा विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का आह्वान कीजिए और चुनौती दीजिए कि वे आपके सामने चुनाव लड़कर दिखाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!