GorakhpurUttar Pradesh

पी ई टी परीक्षा को लेकर घुघली केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी


•डीएम और एसपी ने लिया जायजा, परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


घुघली/महराजगंज।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी -2026) को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने घुघली स्थित एंग्लो संस्कृत इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, सुरक्षा इंतजामों और अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी और एसपी ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!